नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में शनिवार दोपहर देर रात से लापता सात वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गयी है। बच्ची का शव डीडीए पार्क के पास मिला। बच्ची के हाथ-पैर बंधे मिले, गले मे भी रस्सी का फंदा लगा हुआ था।

जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में Call On: 09314166166

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन बातों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस किसी परिचित व आस पास के किसी व्यक्ति पर घटना में शामिल होने का शक जाहिर कर रही है। फिलहाल निहाल विहार थाना पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सात वर्षीय बच्ची अपने परिजनों के साथ निहाल विहार में रहती थी। उसके पिता फैक्ट्री में काम करते है। बच्ची पास के स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा थी।

67 साल के बुजुर्ग ने रचाई 24 वर्ष की लड़की से शादी..!

यह भी पढ़ें

शनिवार देर रात करीब नौ बजे बच्ची अपनी बहन के साथ चाऊमीन लेने गई थी। बहन घर आ गई थी लेकिन दूसरी नही आई। परिवार वालों ने बच्ची की काफी तलाश की लेकिन बच्ची का कोई अता-पता नहीं चला। उसके बाद परिजनों ने देर रात निहाल विहार थाने में बच्ची के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवायी।

पुलिस और परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे, इसी दौरान रविवार सुबह सात बजे लोगों ने निहाल विहार स्थित गंदे नाले के पास बने डीडीए के पार्क में एक बच्ची को देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

MUST WATCH & SUBSCRIBE

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व बच्ची के परिजनों पहुंची। शव बीती रात लापता हुई बच्ची का था। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।