नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज कोरी एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। दरअसल, 29 वर्षीय एंडरसन ने न्यूजीलैंड हेतु 13 टेस्ट, 49 वन-डे और 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अब वो अमेरिका में टी-20 लीग खेलेंगे।

उन्होंने वर्ष 2014 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सिर्फ 36 गेंदों पर शतक जड़कर सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड खुद के नाम किया था। इस दौरान उन्होंने 14 छक्कों की सहायता से 131 रनों की शानदार पारी खेली थी।

बता दें कि पाक के बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने वर्ष 1996 में 37 गेंद पर शतक लगाया था। वहीं, एबी डीविलियर्स ने साल 2015 में 31 गेंद पर शतक जमाकर कोरी एंडरसन के रिकॉर्ड को तोड़ा था। एंडरसन ने अपनी रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी में 14 छक्के लगाए थे।

जानकारी के मुताबिक, एंडरसन बीते कुछ सालों से चोट से परेशान थे। आगामी दिनों में वो अमेरिका हेतु अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी खेल सकते हैं। इतना ही नहीं, एंडरसन मुंबई इंडियंस एवं दिल्ली डेयडेविल्स हेतु भी आईपीएल में खेल चुके हैं।

यह खबर भी पढ़े: किसान आंदोलन Live Updates/ किसानों और केंद्र में पांचवें दौर की बातचीत जारी, अन्नदाताओं ने कहा- हमें समाधान और वादे की आवश्यकता