लंदन। ब्रिटेन की नियामक संस्था ने बुधवार को कोरोना महामारी की वैक्सीन को मंजूरी दे दी जिसके चलते जल्द ही वहां जन टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। ब्रिटेन ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश होगा।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय समय अनुसार सुबह 7:00 बजे इसकी घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि चीन के वुहान से दुनिया में फैले कोरोनावायरस के चलते अबतक 15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और विश्व अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचा है। वैक्सीन कार्यक्रम से दुनिया में फिर से सामान्य होनी शुरु हो जाएगी।

सरकार ने कहा कि मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) से फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल की सिफारिश को मंजूरी दी गई है। टीका अगले सप्ताह से यूकेभर में उपलब्ध कराया जाएगा।

अब आगे ब्रिटेन की वैक्सीन समिति प्राथमिकता वाले समूहों को तय करेगी। इससे यह तय होगा कि सबसे पहले किसे वैक्सीन दी जाएगी। फाइजर-बायोएनटेक और अमेरिकी बायोटेक फर्म मोडर्ना दोनों के ट्रायल में वैक्सीन 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावशाली साबित हुई है।

यह खबर भी पढ़े: GHC का आदेश -जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, उनसे जुर्माना वसूलना ही काफी नहीं, उनसे कोविड सेंटर में 5-6 घंटे करवाएं सेवा

यह खबर भी पढ़े: कहा था किसान की आय दुगनी होगी, लेकिन मित्रों की जेब भरी! झूठ और सूट-बूट की सरकार: राहुल गांधी