नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय कुछ दिनों से ब्रेन स्ट्रोक की समस्या की वजह से मुंबई के नानावटी अस्‍पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनकी हालत में पहले से थोड़ा सुधार है, लेकिन ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उन्हें अफेजिया नाम की बीमारी हो गई है।

बता दें कि अफेजिया एक ऐसी स्थिति है जो व्यक्ति के संचार करने यानी कम्यूनिकेशन की शक्ति को छीन लेती है। इतना ही नहीं अफेजिया होने पर व्यक्ति की लिखने, बोलने और समझने की शक्ति भी प्रभावित हो जाती है। अफेजिया इसके चलते अब राहुल को बोलने में दिक्कत हो रही है। वह सही तरीके से सेंटेंस भी नहीं बना पा रहे हैं।

उनके बहनोई रोमीर ने ईटाइम्स से बातचीत में बताया कि डॉक्टर्स ने राहुल की स्पीच और फिजिकल थेरपी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि राहुल अब खतरे से बाहर हैं।

राहुल की बहन प्रियंका और बहनोई रोमीर उनकी देखभाल कर रहे हैं। वहीं राहुल के जुड़वां भाई रोहित विदेश में रहते है, वह फैमिली के लगातार टच में हैं। घरवालों ने फैन्स से राहुल के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

यह खबर भी पढ़े: ड्रग्स केस में फंसने के बाद इस अंदाज में नजर आए भारती और हर्ष, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय कुछ दिनों से ब्रेन स्ट्रोक की समस्या की वजह से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनकी हालत में पहले से थोड़ा सुधार है, लेकिन ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उन्हें अफेजिया नाम की बीमारी हो गई है।